लाइव न्यूज़ :

भारत सैफ अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:12 IST

Open in App

ढाका, 19 दिसंबर भारत ने रविवार को यहां ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में नेपाल को 1-0 से हराकर सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

प्रियंका देवी ने मैच का इकलौता गोल 66वें मिनट में दागा।

भारत के मुख्य कोच एलेक्स एम्ब्रोस ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये पिछले मैच से अपनी शुरुआती एकादश में दो बदलाव किए जिसमें कृतिना देवी और संतोष की जगह नीतू लिंडा और लायंडा कॉम को मौका दिया गया था।

भारत ने शुरुआती हमला किया लेकिन टीम अपने मौके को भुनाने में नाकाम रही। कप्तान शिल्की देवी ने 19वें मिनट में बायीं ओर मौका बनाकर गेंद सुमति को ओर बढ़ा दी लेकिन सुमित इसे गोल में नहीं बदल सकी।

भारतीय टीम ने मैच की शुरूआत से ही नेपाल की रक्षापंक्ति पर दबाव बना के रखा था।

मैच के 36वें मिनट में अमीशा और 42वें मिनट में प्रियांका गोल करने से चूक गयी। दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा कायम रहा और 66वें मिनट में प्रियंका ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी, जो मैच के आखिर तक कायम रहा। 

टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!