लाइव न्यूज़ :

भारत ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को सात विकेट पर 112 रन पर रोका

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:54 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मार्च राजेश्वरी गायकवाड़ की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे और श्रृंखला के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 112 रन पर रोक दिया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने श्रृंखला के पहले दोनों मैच जीत कर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर ली है।

राजेश्वरी ने चार ओवर में महज नौ रन देकर तीन विकेट चटकाये।

भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे राजेश्वरी ने दूसरे ओवर में ही ऐनेक बॉश को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज कर सही साबित किया। राजेश्वरी ने इसके बाद पारी का चौथा ओवर मेडन डाला।

सलामी बल्लेबाज लिजेल ली को दीप्ति शर्मा ने कैच छोड़कर जीवन दान दिया लेकिन राजेश्वरी ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर भारतीय टीम का बड़ी राहत दिलायी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम छह ओवर के पावर प्ले में दो विकेट पर सिर्फ 15 रन बना सकी जिस दौरान राजेश्वरी ने अपने तीन ओवर में दो रन देकर दो विकेट झटके।

इसके बाद गेंदबाजी के लिए आयी राधा यादव ने लौरा वॉलवार्ट को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा। दीप्ति ने इस बार डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

भारतीय गेंदबाजों ने इसके दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजों को बाउंड्री नहीं लगाने दी। श्रृंखला में पहला मैच खेल रही फेय ट्यूनेक्लिफ ने 11वें ओवर में चौका लगाकर दबाव को कम किया लेकिन सिमरन बहादुर ने इसी ओवर में उन्हें बोल्ड कर 35 गेंद में उनकी 18 रन की पारी को खत्म किया।

कप्तान सुने लुस ने 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी हरलीन देओल के ओवर में दो चौके लगाकर रनगति तेज करने की कोशिश की।

स्मृति ने अगले ओवर में गेंद राजेश्वरी का थमाई और उन्होंने नाडिन डि क्लर्क (नौ रन) को आउट कर टीम को एक और सफलता दिलायी।

दीप्ति ने शानदार लय में चल रही कप्तान सुने लुस को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। लुस ने 25 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 28 रन बनाये।

लारा गुडॉल और विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटा कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 112 तक पहुंचाया।

जाफ्ता ने मैदान में उतरते ही सिमरन बहादुर की गेंद पर लगतार दो चौके लगाये । पारी की इस 17वें ओवर में गुडॉल ने भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा।

अरूंधति ने हालांकि जाफ्ता को बोल्ड कर नौ गेंद में उनकी 16 रन की पारी को खत्म किया।

गुडॉल 17 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रही। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाये।

भारत के लिए अरुंधति, राधा, दीप्ति और सिमरन ने एक-एक विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!