लाइव न्यूज़ :

भारत को शतरंज ओलंपियाड के लिए शीर्ष श्रेणी के पूल बी में रख गया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:25 IST

Open in App

चेन्नई, छह सितंबर भारत को आठ सितंबर से होने वाले ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड के दूसरे सत्र में शीर्ष श्रेणी के पूल ‘बी’ में रखा गया है।

भारत पिछले साल टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता बना था। पूल बी में भारत के आलावा फ्रांस, बेलारूस और अजरबैजान सहित अन्य टीमों शामिल है। इसमें शेनझेन चीन, मोल्दोवा, स्लोवेनिया, मिस्र, स्वीडन और हंगरी अन्य टीमें हैं।

शीर्ष डिवीजन में चार पूलों में से प्रत्येक से दो टीमें प्ले-ऑफ चरण के लिए क्वालीफाई करेगी।

शेनजेन चीन, मोल्दोवा, स्लोवेनिया और स्वीडन ने दूसरे डिवीजन  (पूल ए) से शीर्ष डिवीजन के लिए क्वालीफाई किया।

कुल 15 टीमों ने दूसरे डिवीजन से शीर्ष डिवीजन के लिए क्वालीफाई किया। शीर्ष डिवीजन में पहले से रूस, अमेरिका, चीन और भारत सहित 25 टीमें हैं।

भारतीय टीम पिछले साल अगस्त में ऑनलाइन ओलंपियाड में रूस के साथ संयुक्त विजेता बनकर उभरी थी।

इस साल के ऑनलाइन ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, विदित संतोष गुजराती, पी हरिकृष्णा, निहाल सरीन, आर प्रागनानंदा, कोनेरू हम्पी, डी हरिका, तानिया सचदेव, भक्ति कुलकर्णी, आर वैशाली और बी सविता श्री शामिल हैं।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने अपनी ओर से टीम के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।  टीम यहां के एक पांच सितारा होटल से सभी मैच खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!