लाइव न्यूज़ :

भारत को शतरंज ओलंपियाड के लिए शीर्ष श्रेणी के पूल बी में रख गया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:06 IST

Open in App

चेन्नई, छह सितंबर भारत को आठ सितंबर से होने वाले ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड के दूसरे सत्र में शीर्ष श्रेणी के पूल ‘बी’ में रखा गया है।

भारत पिछले साल टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता बना था। पूल बी में भारत के आलावा फ्रांस, बेलारूस और अजरबैजान सहित अन्य टीमें शामिल हैं। इसमें शेनझेन चीन, मोल्दोवा, स्लोवेनिया, मिस्र, स्वीडन और हंगरी अन्य टीमें हैं।

शीर्ष डिवीजन में चार पूलों में से प्रत्येक से दो टीमें प्ले-ऑफ चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।

शेनजेन चीन, मोल्दोवा, स्लोवेनिया और स्वीडन ने दूसरे डिवीजन (पूल ए) से शीर्ष डिवीजन के लिए क्वालीफाई किया।

कुल 15 टीमों ने दूसरे डिवीजन से शीर्ष डिवीजन के लिए क्वालीफाई किया। शीर्ष डिवीजन में पहले से रूस, अमेरिका, चीन और भारत सहित 25 टीमें हैं।

भारतीय टीम पिछले साल अगस्त में ऑनलाइन ओलंपियाड में रूस के साथ संयुक्त विजेता बनी थी।

इस साल के ऑनलाइन ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, विदित संतोष गुजराती, पी हरिकृष्णा, निहाल सरीन, आर प्राग्नानंदा, कोनेरू हम्पी, डी हरिका, तानिया सचदेव, भक्ति कुलकर्णी, आर वैशाली और बी सविता श्री शामिल हैं।

भारतीय टीम के कप्तान और पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

ओलंपियाड से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आनंद ने कहा, ‘‘हमारे पास अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमें अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एक उत्कृष्ट टीम है, सभी बहुत प्रतिस्पर्धी है। हम इसे चरण दर चरण खेलेंगे, लेकिन निश्चित रूप से हम अच्छा करेंगे।’’

भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ सितंबर को मिस्र के खिलाफ करेगा और उसके बाद उसी दिन फ्रांस और स्वीडन के खिलाफ मैच खेलेगा।

आनंद और उनकी टीम नौ सितंबर को शेनजेन चीन, अजरबैजान और बेलारुस जबकि इसके अगले दिन हंगरी, मोल्दोवा और स्लोवेनिया के खिलाफ खेलेगी।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने अपनी ओर से टीम के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।  टीम यहां के एक पांच सितारा होटल से सभी मैच खेलेगी।

आनंद ने टीम के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करने के प्रयासों के लिए एआईसीएफ को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एआईसीएफ अध्यक्ष संजय कपूर और सचिव भरत सिंह चौहान और हमारे प्रायोजक माइक्रोसेंस को इस बहुत अच्छे स्थान पर हमारी मेजबानी करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं ऐसा माहौल चाहता था जहां टीम एक साथ रह सके और यहां वैसा ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!