लाइव न्यूज़ :

इंडिया ओपन, हैदराबाद ओपन रद्द; सुदीरमन कप और विश्व टूर फाइनल्स को चीन से हटाया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर (टूर्नामेंट कार्यक्रम) के बचे हुए सत्र से इंडिया ओपन सुपर 500 और हैदराबाद ओपन सुपर 100 टूर्नामेंटों को सोमवार को हटा दिया।

चार लाख डॉलर (लगभग 2.97 करोड़ रूपये) पुरस्कार राशि वाला इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफायर प्रतियोगिताओं में से एक था। मई में 11 से 16 तारीख तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण अप्रैल में स्थगित किया गया था।

एक लाख डॉलर (लगभग 74 लाख रूपये) इनामी राशि वाले हैदराबाद ओपन को 24 से 29 अगस्त तक आयोजित किया जाना था।

नये कैलेंडर के अनुसार हालांकि सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट को जगह दी गयी है। इसका आयोजन लखनऊ में 12 से 17 अक्टूबर तक होना है।

अन्य घोषणाओं में बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि फिनलैंड सितंबर-अक्टूबर में सुदीरमन कप फाइनल की मेजबानी करेगा जबकि सत्र के अंत में विश्व टूर फाइनल का आयोजन इंडोनेशिया में किया जाएगा।

इन दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन चीन में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण जारी प्रतिबंधों की वजह से इन टूर्नामेंटों को वहां से हटाने का फैसला किया गया।

शीर्ष निकाय ने दिसंबर में स्पेन में होने वाली प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप को दो सप्ताह आगे बढ़ाने का भी फैसला किया।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘कोविड-19 प्रतिबंधों का मतलब है कि इस साल चीन में टूर्नामेंट आयोजित करना संभव नहीं है। इसलिए, सुदीरमन कप फाइनल 2021 और विश्व टूर फाइनल 2021 के लिए वैकल्पिक मेजबान शहरों को चुना गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ फिनलैंड का वांता 39वें सप्ताह (26 सितंबर - तीन अक्टूबर 2021) के दौरान सुदीरमन कप फाइनल 2021 की मेजबानी करेगा।’’

इसके बाद डेनमार्क के आरहूस (नौ से 17 अक्टूबर) में थॉमस और उबेर कप फाइनल्स 2020 का आयोजन होगा जिसे पिछले साथ स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद डेनमार्क ओपन (19-24 अक्टूबर), फ्रेंच ओपन (26-31 अक्टूबर) और सारलोरलक्स ओपन (दो से सात नवंबर तक जर्मनी में) तक आयोजन होगा।

बीडब्ल्यूएफ संचालन समिति इसके बाद पिछले सत्र थाईलैंड में बने बायो-बबल की तरह इंडोनेशिया में एक बायो-बबल बनाएगी, जिसमें विश्व टूर फाइनल सहित एशियाई चरण के तीन-टूर्नामेंटों का आयोजन होगा।

इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन क्रमश: 16-21 नवंबर और 23-28 नवंबर के बीच खेले जाएंगे, इसके बाद एक से पांच दिसंबर तक विश्व टूर फाइनल्स होगा।

उन्होंने बताया, ‘‘कैलेंडर के आखिरी टूर्नामेंट विश्व चैम्पियनशिप का आयेजन स्पेन के ह्यूलेवा में 50वें सप्ताह (12 से 19 दिसंबर 2021) में होगा।’’

नये कैलेडर के बारे में बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘‘ हम इंडोनेशिया बैडमिंटन संघ (पीबीएसआई) के साथ मिलकर बाली में तीन-सप्ताह के जैव-सुरक्षित माहौल तैयार करने लिए एक व्यापक योजना बना रहे हैं जैसा कि हमने इस साल की शुरुआत में बैंकॉक में एशियाई चरण के दौरान किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दूर्भाग्य से हम चीन में टूर्नामेंट नहीं करवा पायेंगे। हम उन मेजबानों को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस नयी योजना के लिए प्रतिबद्धता दिखायी और सभी जरूरी बदलावों के लिए तैयार हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!