लाइव न्यूज़ :

इंडिया ओपन, हैदराबाद ओपन रद्द; सुदीरमन कप और विश्व टूर फाइनल्स को चीन से हटाया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर (टूर्नामेंट कार्यक्रम) के बचे हुए सत्र से इंडिया ओपन सुपर 500 और हैदराबाद ओपन सुपर 100 टूर्नामेंटों को सोमवार को रद्द कर दिया।

चार लाख डॉलर (लगभग 2.97 करोड़ रूपये) पुरस्कार राशि वाला इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफायर प्रतियोगिताओं में से एक था। मई में 11 से 16 तारीख तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण अप्रैल में स्थगित किया गया था।

एक लाख डॉलर (लगभग 74 लाख रूपये) इनामी राशि वाले हैदराबाद ओपन को 24 से 29 अगस्त तक आयोजित किया जाना था।

नये कैलेंडर के अनुसार हालांकि सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट को जगह दी गयी है। इसका आयोजन लखनऊ में 12 से 17 अक्टूबर तक होना है।

अन्य घोषणाओं में बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि फिनलैंड सितंबर-अक्टूबर में सुदीरमन कप फाइनल की मेजबानी करेगा जबकि सत्र के अंत में विश्व टूर फाइनल का आयोजन इंडोनेशिया में किया जाएगा।

इन दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन चीन में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण जारी प्रतिबंधों की वजह से इन टूर्नामेंटों को वहां से हटाने का फैसला किया गया।

शीर्ष निकाय ने दिसंबर में स्पेन में होने वाली प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप को दो सप्ताह आगे बढ़ाने का भी फैसला किया।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘कोविड-19 प्रतिबंधों का मतलब है कि इस साल चीन में टूर्नामेंट आयोजित करना संभव नहीं है। इसलिए, सुदीरमन कप फाइनल 2021 और विश्व टूर फाइनल 2021 के लिए वैकल्पिक मेजबान शहरों को चुना गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ फिनलैंड का वांता 39वें सप्ताह (26 सितंबर - तीन अक्टूबर 2021) के दौरान सुदीरमन कप फाइनल 2021 की मेजबानी करेगा।’’

इसके बाद डेनमार्क के आरहूस (नौ से 17 अक्टूबर) में थॉमस और उबेर कप फाइनल्स 2020 का आयोजन होगा जिसे पिछले साथ स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद डेनमार्क ओपन (19-24 अक्टूबर), फ्रेंच ओपन (26-31 अक्टूबर) और सारलोरलक्स ओपन (दो से सात नवंबर तक जर्मनी में) तक आयोजन होगा।

बीडब्ल्यूएफ संचालन समिति इसके बाद पिछले सत्र थाईलैंड में बने बायो-बबल की तरह इंडोनेशिया में एक बायो-बबल बनाएगी, जिसमें विश्व टूर फाइनल सहित एशियाई चरण के तीन-टूर्नामेंटों का आयोजन होगा।

इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन क्रमश: 16-21 नवंबर और 23-28 नवंबर के बीच खेले जाएंगे, इसके बाद एक से पांच दिसंबर तक विश्व टूर फाइनल्स होगा।

उन्होंने बताया, ‘‘कैलेंडर के आखिरी टूर्नामेंट विश्व चैम्पियनशिप का आयेजन स्पेन के ह्यूलेवा में 50वें सप्ताह (12 से 19 दिसंबर 2021) में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!