लाइव न्यूज़ :

भारत को आपके योगदान पर गर्व है, प्रधानमंत्री मोदी ने भवानी देवी से कहा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:34 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक में दूसरे दौर से बाहर होने के बावजूद इतिहास रचने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि देश को उनके योगदान पर गर्व है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने भवानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा ,‘‘ आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ हार और जीत जीवन का अंग है । भारत को आपके योगदान पर गर्व है । आप हमारे नागरिकों के लिये प्रेरणास्रोत हैं ।’’

इससे पहले भवानी ने ट्वीट किया था ,‘‘मैने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन दूसरा मुकाबला जीत नहीं सकी । मैं माफी मांगती हूं । अगले ओलंपिक में आपकी प्रार्थनाओं के साथ और बेहतर प्रदर्शन करूंगी ।’’

ओलंपिक के इतिहास में तलवारबाजी में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला भवानी को महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे के दूसरे मैच में रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ब्रूनेट से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!