लाइव न्यूज़ :

भारत महिला एशिया कप में चीन, चीनी ताइपै और ईरान के साथ एक ग्रुप में

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:08 IST

Open in App

कुआलालम्पुर, 28 अक्टूबर मेजबान भारत को 2022 में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिये गुरुवार को जारी किये गये ड्रा में चीन, चीनी ताइपै और ईरान जैसी मजबूत टीमों के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

फीफा की रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज भारत इस ग्रुप में चीन (17वें), और चीनी ताइपै (40वें) के बाद तीसरे स्थान पर आता है। ईरान 72वें स्थान पर है।

मलेशिया की राजधानी में एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के मुख्यालय में ड्रा डाले गये।

भारत को 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है।

भारत के मुख्य कोच थॉमस डेनरबाइ ने ड्रा के बाद कहा, ‘‘यह रोमांचक ग्रुप है। हम अपनी विरोधी टीमों का सम्मान करते हैं। वे सभी मजबूत टीमें हैं जिन्होंने एएफसी एशियाई कप 2022 के लिये क्वालीफाई किया है लेकिन हम किसी भी टीम से खेलने के लिये तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी एक मैच को अपने लिये खास नहीं मानता। ग्रुप चरण के तीनों मैच हमारे लिये खास हैं। हम जब भी मैदान पर उतरें, हमें 90 मिनट से अधिक समय तक अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी।’’

महिलाओं के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिये क्वालीफायर्स से चीनी ताइपै, इंडोनेशिया, ईरान, कोरिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम ने फाइनल्स में जगह बनायी।

पिछले टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहे जापान, आस्ट्रेलिया और चीन के अलावा मेजबान भारत की इसमें पहले ही जगह सुनिश्चित हो गयी थी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘भारत को चीन, चीनी ताइपै और ईरान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। हमें महिला एशियाई कप 2022 और उन सभी रोमांचक मैचों का बेसब्री से इंतजार है जिनकी हम 20 जनवरी 2022 से मेजबानी करेंगे और उनका हिस्सा बनेंगे।’’

भारत अपना पहला मैच 20 जनवरी को ईरान से खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!