लाइव न्यूज़ :

भारत के पास इंग्लैंड को उसकी मांद में हराने का ‘बराबरी’ का मौका: इयान चैपल

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:51 IST

Open in App

मेलबर्न, चार जुलाई आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी इयान चैपल को लगता है कि शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण के चलते भारत के पास आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हराने का ‘बराबरी’ का मौका है।

उन्होंने कहा कि भले ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल गंवा दिया हो लेकिन उसकी तेज गेंदबाजी हाल के वर्षों में काफी बेहतरीन हुई है जिससे वह बीते समय की वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलियाई टीम जैसी दिखती है।

चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘हाल के वर्षों में भारतीय टीम तेज गेंदबाजी करने वाली कुशल टीमों की श्रेणी में शामिल हो गयी है। इसके परिणामस्वरूप ही उसने आस्ट्रेलिया में जीत का स्वाद चखा और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची। और अब उसके पास इंग्लैंड को उसकी ही मांद में हराने का बराबरी का मौका है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी तेज गेंदबाजी इकाई के निश्चित रूप से अपने ही फायदे हैं। ’’

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि भारत के लिये मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने साथ ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की भी प्रशंसा की और उन्हें वेस्टइंडीज की 1970 से 90 के दशक की गेंदबाजी चौकड़ी के समान निर्भीक करार दिया।

चैपल ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर और काइल जैमीसन की तेज गेंदबाजी चौकड़ी ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। न्यूजीलैंड के आक्रमण का प्रभाव ऐसा था कि इसकी तुलना वेस्टइंडीज की 1970 से 1990 दशक की तेज गेंदबाजी चौकड़ी से होने लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!