लाइव न्यूज़ :

भारत के पास ऐसे गेंदबाज हैं जो हर परिस्थिति में टेस्ट जीत सकते हैं: मलान

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:38 IST

Open in App

शानदार लय में चल रही भारतीय गेंदबाजी से प्रभावित इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान ने मंगलवार को कहा कि ‘शानदार नेतृत्व’ के साथ इस दौरे पर आयी टीम के पास हर परिस्थिति में टेस्ट मैच जीतने की क्षमता है।पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें बुधवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में भिड़ेंगी। भारत लॉर्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट को 151 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे है। मलान ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उनकी (भारत) टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया गया है। मेरा मानना है कि विराट (कोहली) जिस तरह से अपने काम को करते हैं उसमें जज्बा दिखता है और आप जानते हैं कि वह बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी सिर्फ बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी काफी गहराई है। उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो हर परिस्थिति में टेस्ट क्रिकेट जीत सकते हैं।’’बायें हाथ के इस शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ उनकी टीम में काफी विकल्प है और वे शानदार प्रतिस्पर्धी है।’’इस 33 साल के खिलाड़ी ने 2018 में बर्मिंघम में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला है। उन्होंने 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण करने के बाद 15 टेस्ट में 724 रन बनाये है।तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह वास्तव में कुछ ऐसा है जो मैंने अपने टेस्ट करियर में बहुत ज्यादा नहीं किया है, मैंने ऐसा 25-30 बार किया होगा।  मैं कोशिश करता हूं और उसी तरह खेलता हूं, जिसके लिए जाना जाता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!