लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन को 3-2 से हराकर भारत ने यूरोपीय दौरे को अजेय खत्म किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:27 IST

Open in App

एंटवर्प (बेल्जियम), आठ मार्च मनदीप सिंह के द्वारा 59वें मिनट में किये गये गोल के दम पर भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सोमवार को यहां ब्रिटेन को 3-2 से हराकर अपना यूरोपीय दौरे को अजेय रहते हुए खत्म किया।

हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोलकर भारत का खाता खोल दिया था जबकि मनदीप ने 28वें और फिर 59वें मिनट में गोलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

ब्रिटेन के लिए जेम्स गॉल (20वें) और स्ट्राइकर एडम फोरस्टी (55वें मिनट) ने गोल किये।

इससे पहले के मुकाबलों में सिमरनजीत सिंह के गोल से भारत ने ब्रिटेन को 1-1 से ड्रा पर रोका था। जबकि जर्मनी के खिलाफ पीआर श्रीजेश की अगुवाई वाली टीम ने पहले मुकाबले में 6-1 की जीत दर्ज की की और दूसरा मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा था।

भारतीय टीम सोमवार को यहां आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल करने में सफल रही और उपकप्तान हरमनप्रीत ने उसे गोल में बदल कर शुरूआती बढ़त दिला दी।

भारतीय टीम पहले क्वार्टर में बढ़त बरकरार रखने में सफल रही। ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर में हालांकि स्कोर को 1-1 कर दिया। मैच के 20वें मिनट में मिडफील्डर गॉल ने मैदानी गोल कर टीम का खाता खोला। इस गोल के बाद भारतीय टीम थोड़े दबाव में आ गयी और ब्रिटेन पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा। कप्तान श्रीजेश ने शानदार बचाव कर टीम को पिछड़ने से बचा लिया।

मनदीप ने इसके बाद 28वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रिबाउंड पर गोल कर टीम को एक बार फिर बढ़त दिला दी।

भारत ने एक गोल की बढ़त लेने के बाद तीसरे क्वार्टर में आक्रामक शुरूआत की। खिलाड़ी पांच बार ब्रिटेन के सर्कल में पहुंचने में कामयाब रहे लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके।

चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा था लेकिन 55वें मिनट में फोरस्टी ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

आखिरी कुछ मिनटों में दोनों टीमों के बीच आक्रामक मुकाबला हुआ लेकन सीटी से पहले मनदीप के गोल से भारतीय टीम मैच अपने नाम करने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!