लाइव न्यूज़ :

भारत ने इंग्लैंड की कमजोरियां उजागर की : वान

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:06 IST

Open in App

लंदन, सात सितंबर पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि भारत ने चौथे टेस्ट की अपनी शानदार जीत के दौरान इंग्लैंड की सभी विभागों में कमजोरियों को उजागर कर दिया।

भारत ओवल में खेले गये इस मैच में एक समय बैकफुट पर था लेकिन आखिर में उसने सोमवार को 157 रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनायी।

वान को इंग्लैंड टीम के हर विभाग में कमी नजर आयी।

उन्होंने ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘इंग्लैंड टेस्ट टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमजोरियां इस सप्ताह उजागर कर दी गयी। उसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी ने हरा दिया। एक ऐसा प्रतिद्वंद्वी जो जानता है कि महत्वपूर्ण क्षणों में अपना पलड़ा कैसे भारी रखना है। ’’

वान ने कहा, ‘‘इसकी शुरुआत पहले दिन कैच लेने में उनकी कमजोरी से हुआ, इसके बाद पहली पारी में उनकी बल्लेबाजी में यह जारी रहा तथा सप्ताहांत में सपाट विकेट पर उनकी गेंदबाजी की कमजोरी उजागर हो गयी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानना चाहता हूं कि पिछले दो वर्षों में इस टीम के क्षेत्ररक्षण में सुधार क्यों नहीं हुआ। वे लगातार मौके गंवाते रहे हैं। उन्हें पहली पारी में भारत को 125 रन पर आउट कर देना चाहिए था। ’’

वान ने कहा कि कि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पर्याप्त रन नहीं बनाये। उन्होंने बल्लेबाजों के शॉट चयन पर भी सवाल उठाये।

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के बल्लेबाज एकाग्रता के साथ नहीं खेल पाये और उन्होंने कुछ खराब शॉट लगाये। उदाहरण के लिये हसीब हमीद ने बहुत बाहर जाती गेंद को खेलने का प्रयास किया और मोईन अली ने तब हवा में कैच लहराया जब इंग्लैंड मैच में अपनी पकड़ बना रहा था। ये बेहद खराब शॉट थे। ’’

वान ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की गेंदबाजी में सपाट विकेट पर सफलता हासिल करने के लिये पर्याप्त गति और विविधता नहीं थी। इंग्लैंड की यह टेस्ट टीम ऐसी पिचों पर निर्भर है जो उसके अनुकूल हो। जब ऐसा होता है तो वे 20 विकेट लेने की स्थिति में दिखायी देती है जैसे कि हैडिंग्ले में हुआ लेकिन बाकी पिचों पर उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!