लाइव न्यूज़ :

भारत को मैच अभ्यास का मौका नहीं मिला, लय में आने में समय लगेगा: हरमनप्रीत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:23 IST

Open in App

लखनऊ, सात मार्च भारतीय महिला एकदिवसीय टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को पहले एकदिवसीय मैच को गंवाने के बाद कहा कि टीम को मैच अभ्यास की कमी खली और कोविड-19 के कारण लगभग एक साल तक मैदान से दूर रहने के कारण उन्हें लय हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा।

भारतीय टीम लगभग एक साल के बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही थी जिसमें उसे आठ विकेट से करारी शिकस्त मिली। दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें पिछले एक साल से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल के दौरान तीन मैचों के अलावा हमें टीम के तौर पर तैयारी करने का कोई मौका नहीं मिला। एक टीम के तौर पर किसी भी श्रृंखला के लिए आपको एक साथ समय बिताने की जरूरत होती है।’’

अपना 100वां एकदिवसीय खेलने वाली इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में हमने लय हासिल किया है लेकिन एक टीम के तौर पर लय बरकरार रखने के लिए समय की जरूरत होती है। हम अगले मैच में ऐसा करना चाहेंगे।’’

भारतीय टीम ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्टेलिया के खिलाफ आठ मार्च को खेला था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले उन्हे नेट अभ्यास के लिए सिर्फ दो दिनों का समय मिला।

भारतीय टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर महज 177 रन ही बना पायी। दक्षिण अफ्रीका ने 59 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!