लाइव न्यूज़ :

भारत विश्व हॉकी रैंकिंग में पहली बार शीर्ष तीन में शामिल

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारतीय पुरुष हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छे प्रदर्शन का फायदा विश्व रैंकिंग में भी मिला है और वह एक पायदान चढ़कर पहली बार शीर्ष तीन में पहुंच गयी है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की गुरुवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारत तीसरे नंबर पर काबिज हो गया है। यह 2003 में रैंकिंग शुरू किये जाने के बाद उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले वह मार्च 2020 में चौथे नंबर पर पहुंचा था जो उसकी इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी।

भारत के 2286 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर खिसकने वाले नीदरलैंड (2267 अंक) से 19 अंक आगे है। आस्ट्रेलिया (2628) पहले और बेल्जियम (2606) दूसरे स्थान पर है।

भारत ने ओलंपिक में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद वह आस्ट्रेलिया से 1-7 से हार गया लेकिन इसके बाद उसने स्पेन को 3-0 और अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर अच्छी वापसी करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

ताजा विश्व रैकिंग में इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। उसके बाद जर्मनी, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!