भारत ने सैफ महिला अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में श्रीलंका को 5-0 से हराया
By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:36 IST2021-12-13T22:36:45+5:302021-12-13T22:36:45+5:30

भारत ने सैफ महिला अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में श्रीलंका को 5-0 से हराया
ढाका, 13 दिसंबर भारतीय टीम ने सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को यहां श्रीलंका को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
भारत की तरफ से नीतू लिंडा (नौवें और 41वें मिनट) ने दो गोल किये। उनके अलावा संतोष (दूसरे), कारेन एस्ट्रोसियो (पांचवें) और प्रियंका देवी (82वें मिनट) ने एक – एक गोल दागा।
भारतीय टीम ने पहले 10 मिनट में ही तीन गोल करके श्रीलंका को दबाव में ला दिया जिससे वह आखिर तक नहीं उबर पाया। भारत मध्यांतर तक 4-0 से आगे था।
भारतीय रक्षापंक्ति ने भी अच्छा खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।