लाइव न्यूज़ :

भारत ने थामस कप में नीदरलैंड को 5-0 से हराया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 10:55 IST

Open in App

आरहस (डेनमार्क), 11 अक्टूबर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 5-0 से हराकर थॉमस कप फाइनल में शानदार शुरुआत की।

रविवार की रात को खेले गये मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल में जोरान क्वीकेल को 21-12, 21-14 से हराकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने रूबेन जिल और टाइस वैन डेर लेक को 21-19 21-12 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने दूसरे एकल मैच में रॉबिन मेसमैन को 21-4, 21-12 से हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने दूसरे युगल मुकाबले में एंडी बुइसिक और ब्रायन वासिन्क को 21-12 21-13 से हराया जबकि समीर वर्मा ने तीसरे और अंतिम एकल मैच में गिज ड्यूज को 21-6 21-11 से पराजित किया जिससे भारत क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।

इससे पहले उबेर कप फाइनल में रविवार को ही स्टार शटलर साइना नेहवाल को मैच बीच में छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ा लेकिन भारत की युवा महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके स्पेन पर 3-2 से जीत दर्ज की।

भारत की पुरुष टीम मंगलवार को थामस कप में ताहिती की कमजोर टीम से भिड़ेगी जबकि उबेर कप के ग्रुप बी में महिला टीम का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!