तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:09 IST2021-08-06T18:09:57+5:302021-08-06T18:09:57+5:30

India at Tokyo Olympics - A Glance | तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो, छह अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के 14वें दिन शुक्रवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा।

हॉकी:

=====

भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक प्ले ऑफ में ब्रिटेन से 3-4 से हारीं। ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

कुश्ती:

=====

* बजरंग पूनिया रियो ओलंपिक के कांस्य विजेता और तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान  हाजी अलीव से पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल में हार गये। अब वह कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। 

* अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला 50 किग्रा के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1-3 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

गोल्फ:

=======

* अदिति अशोक तीसरे दौर में तीन अंडर 67 का कार्ड खेलकर कुल 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।

* दीक्षा डागर ने तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेला। वह कुल सात ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 51वें स्थान पर चल रही हैं।

एथलेटिक्स :

=======

*  भारत की राष्ट्रीय रिकार्डधारी प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार को यहां ओलंपिक की महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में आधी दूरी तक अच्छी स्थिति में थीं लेकिन अंत में 17वें स्थान पर जबकि भावना जाट 32वें स्थान पर रहीं।

*  गुरप्रीत सिंह पुरूषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल पूरी नहीं कर सके और उन्होंने गर्मी तथा उमस के कारण ऐंठन की वजह से नाम वापस ले लिया। वह 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे।

* भारत की 4x400 मीटर पुरुष रिले टीम ने तीन मिनट 00.25 सेकेंड का समय निकालकर नया एशियाई रिकार्ड बनाया लेकिन फाइनल में जगह बनाने में असफल रही। मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोह निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी दूसरी हीट में चौथे स्थान पर और ओवरऑल नौवें स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India at Tokyo Olympics - A Glance

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे