तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर
By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:02 IST2021-08-03T18:02:07+5:302021-08-03T18:02:07+5:30

तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर
तोक्यो, तीन अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के 11वें दिन मंगलवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा।
एथलेटिक्स:
भारत की अनु रानी तोक्यो ओलंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी। वह 54.04 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रही।
एशियाई रिकॉर्डधारी शॉटपुट (गोला फेंक) खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ओलंपिक क्वालीफिकेशन में ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए ।
=======
हॉकी:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गयी। टीम अब कांस्य पदक के लिए जर्मनी से भिड़ेगी।
=======
कुश्ती:
युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।