तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:56 IST2021-08-02T20:56:40+5:302021-08-02T20:56:40+5:30

India at Tokyo Olympics - A Glance | तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो, दो अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के 10वें दिन सोमवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा।

एथलेटिक्स:

दुती चंद महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में अपनी हीट में सातवें और अंतिम स्थान पर रहीं; सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल।

कमलप्रीत कौर 63.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ महिलाओं के चक्काफेंक फाइनल में छठे स्थान पर रहीं।

=======

घुड़सवारी:

फवाद मिर्जा व्यक्तिगत क्वालीफायर जंपिंग स्पर्धा में 25वें स्थान पर रहने के बाद फाइनल में 23वें स्थान पर रहे।

=======

हॉकी:

भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया।

=======

निशानेबाजी:

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 21वें और संजीव राजपूत 32वें स्थान पर रहे। फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India at Tokyo Olympics - A Glance

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे