तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:20 IST2021-08-01T20:20:59+5:302021-08-01T20:20:59+5:30

India at Tokyo Olympics - A Glance | तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो, एक अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के नौवें दिन रविवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा।

बैडमिंटन:

=======

*पी वी सिंधु ने महिला एकल के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में ही बिंग जियाओ (चीन) को 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

हॉकी

=====

*भारतीय पुरुष टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

मुक्केबाजी

========

* सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) विश्व चैम्पियन बखोदिर जालोलोव (उज्बेकिस्तान) से 0-5 से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गये।

गोल्फ

====

*पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 42वें और उदयन माने 56वें स्थान पर रहे।

घुड़सवारी

====

भारत के फवाद मिर्जा व्यक्तिगत इंवेंटिग के क्रास कंट्री राउंड में 22वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India at Tokyo Olympics - A Glance

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे