तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:21 IST2021-08-07T19:21:07+5:302021-08-07T19:21:07+5:30

India at Tokyo Olympics - A Glance | तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो ओलंपिक में भारत - एक नजर

तोक्यो, सात अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के 15वें दिन शनिवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा।

एथलेटिक्स:

=====

* स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर नया इतिहास रचा।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया।

कुश्ती:

=====

* बजरंग पूनिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा में कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को कांस्य पदक के प्लेऑफ में 8-0 से हराकर भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक में कुश्ती का दूसरा पदक जीता।

गोल्फ:

=======

* अदिति अशोक कांस्य पदक से चूकी, आखिरी दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रही । अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा।

* दीक्षा डागर संयुक्त 50वें स्थान पर रही। आखिरी दौर में एक अंडर 70 और कुल छह ओवर 290 का स्कोर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India at Tokyo Olympics - A Glance

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे