लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप के मुख्य स्टेडियम का उद्घाटन, इन्फेंटिनो ने कला का उत्कृष्ट नमूना बताया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 12:52 IST

Open in App

दोहा, 23 अक्टूबर विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अगले साल कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के मुख्य आयोजन स्थल अल थुमामा स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए इसे कला का उत्कृष्ट नमूना करार दिया।

फीफा विश्व कप अगले साल 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच कतर में खेला जाएगा जिसके एक प्रमुख स्टेडियम अल थुमामा का शुक्रवार की रात इन्फेंटिनो और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने उद्घाटन किया। इसके बाद इसमें अल रेयान और अल साद के बीच हुए आमिर कप का फाइनल खेला गया।

इस अवसर पर इन्फेंटिनो ने कहा, ‘‘कतर ने फुटबॉल की दुनिया को आश्चर्य में डालना जारी रखा है और उम्मीद है कि यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक फीफा विश्व कप समाप्त नहीं हो जाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अल थुमामा स्टेडियम कला का एक उत्कृष्ठ नमूना है और देश तथा क्षेत्र के लिए बहुत महत्व रखता है। मैं कुछ सप्ताह बाद पहला फीफा अखिल अरब फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन यहां होते हुए देखने और एक साल बाद मध्य पूर्व में पहला फीफा विश्व कप देखने का इंतजार नहीं कर सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!