लाइव न्यूज़ :

एसीएल में पिछले साल के उपविजेता परसेपोलिस के साथ एक ही ग्रुप में

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:17 IST

Open in App

कुआलालम्पुर, 27 जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा को एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) में पिछले साल के उप विजेता ईरान के परसेपोलिस एफसी, कतर के शीर्ष क्लब अल रेयान एससी और क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम के साथ ग्रुप ई में रखा गया है।

इस महाद्वीपीय शीर्ष लीग में 40 टीमें भाग लेंगी जिनके ग्रुप चरण के ड्रा ऑनलाइन हुए। यह एएफसी चैंपियन्स लीग के इतिहास में सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि पूर्व में इसमें 32 टीमें भाग लेती रही हैं।

एफसी गोवा लीग चरण के आखिर में अंकतालिका में शीर्ष पर रहने के कारण एसीएल के ग्रुप चरण के लिये सीधे क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय क्लब बना था।

संयुक्त अरब अमीरात की अल वहादा एफसी और इराक की अल जावरा एससी के बीच प्लेऑफ मैच की विजेता टीम ग्रुप ई की चौथी टीम होगी।

ग्रुप ए से लेकर ई (पश्चिम क्षेत्र) के मैच 14 से 30 अप्रैल जबकि ग्रुप एफ से जे (पूर्वी क्षेत्र) के मैच 21 अप्रैल से सात मई के बीच खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!