लाइव न्यूज़ :

पीएसजी के घरेलू मैच में शत प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की स्वीकृति

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:38 IST

Open in App

पेरिस, नौ अगस्त (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के फ्रेंच फुटबॉल लीग में शनिवार को स्ट्रेसबर्ग के खिलाफ सत्र के पहले मैच में स्टेडियम की क्षमता के शत प्रतिशत दर्शकों को मौजूद रहने की इजाजत दी गई है।

पीएसजी ने सोमवार को कहा कि पेरिस प्रांत ने कोरोना वायरस से जुड़े स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए पार्स डेस प्रिंसेस स्टेडियम में 49,700 दर्शकों को मौजूद रहने की स्वीकृति दे दी है।

प्रत्येक दर्शक को फ्रांस के ‘वायरस पास’ के नियमों को मानना होगा जो सोमवार से प्रभाव में आया।

प्रशंसकों के पास पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण होना चाहिए। इसके अलावा प्रवेश से 48 घंटे के भीतर पीसीआर या एंटीजेन परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। कोविड-19 से अतीत में संक्रमित होने की स्थिति में प्रशंसकों को साबित करना होगा कि अब वे संक्रमित नहीं हैं।

यूरोपीय यूनियन के नागरिकों को यूरोपीय टीकाकरण प्रमाण पत्र या पीसीआर/एंटीजेन परीक्षण का नेगेटिव नतीजा दिखाना होगा। यूरोपीय यूनियन के अलावा अन्य नागरिकों को उनकी यात्रा के 48 घंटे के भीतर नेगेटिव पीसीआर/एंटीजेन परीक्षण नतीजा दिखाना होगा।

वायरस पास लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करके संक्रमण को धीमा करने की सरकार की योजना का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!