लाइव न्यूज़ :

मौजूदा हालात में बाक की जापान यात्रा कठिन, कहा तोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख ने

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:46 IST

Open in App

तोक्यो, सात मई (एपी) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा हालात में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक की जापान यात्रा संभव नहीं लग रही क्योंकि तोक्यो और अन्य इलाकों में 31 मई तक आपात स्थिति लागू कर दी गई है ।

इस दौरे के रद्द होने से आईओसी और स्थानीय आयोजकों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी जो कोरोना महामारी के बीच ओलंपिक के सुरक्षित आयोजन में सक्षम होने का दावा कर रहे हैं ।

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से और पैरालम्पिक 24 अगस्त से होने हैं । इसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ी, अधिकारी और अन्य जापान पहुंचेंगे ।जापान में कोरोना महामारी से 10500 मौतें हो चुकी हैं ।

आयोजन समिति के प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि उनका आ पाना संभव नहीं होगा । अभी कुछ तय नहीं हुआ है । आपात स्थिति की घोषणा होने के कारण अब यह कठिन लग रहा है ।’’

इस बीच आयोजकों ने कहा कि टॉर्च रिले के मंगलवार और बुधवार के चरण फुकुओका में सार्वजनिक सड़कों पर नहीं होंगे । इसे पार्क जैसी जगहों पर दर्शकों के बिना कराया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!