लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में फिर हारा यूवेंटस, नेपोली ने 2-1 से दी शिकस्त

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:03 IST

Open in App

रोम, 12 सितंबर (एपी) पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के टीम छोड़ने के बाद यूवेंटस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। यूवेंटस की टीम को शनिवार को नेपोली के खिलाफ 1-2 की हार से लगातार दूसरी शिकस्त के साथ सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है।

रोनाल्डो यूवेंटस का साथ छोड़कर एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ गए हैं।

यूवेंटस ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 10वें मिनट में ही अल्वारो मोराटा के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी।

मातियो पोलिटेनो ने इसके बाद 57वें मिनट में नेपोली को बढ़त दिलाई जबकि कालिदु कोलिबेली ने निर्धारित समय खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

रोनाल्डो के टीम का साथ छोड़ने के एक दिन बाद यूवेंटस को एमपोली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नेपोली के खिलाफ यूवेंटस को उस दिन हार मिली जिस दिन रोनाल्डो ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में यूनाईटेड की ओर से 12 साल में पहला मैच खेलते हुए दो गोल दागे और टीम को जीत दिलाई।

नेपाली की टीम लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर चल रही है। उसने लाजियो, इंटर मिलान, रोमा, एसी मिलान और फायोरेंटिना पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है।

फायोरेंटिना ने अटलांटा को 2-1 से हराया। फायोरेंटिना की ओर से दुसान व्लाहोविच ने दोनों गोल पेनल्टी पर दागे। अटलांटा की ओर से एकमात्र गोल दुसान जपाटा ने किया।

वर्ष 2002 के बाद पहली बार सिरी ए में खेल रही वेनेजिया ने सिरी बी चैंपियन एमपोली को 2-1 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!