लाइव न्यूज़ :

नौकायन में अर्जुन और अरविंद लाइटवेट डबल स्कल्स में 11वें स्थान पर

By भाषा | Updated: July 29, 2021 08:59 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई भारतीय नौकायन खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह तोक्यो ओलंपिक की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में 11वें स्थान पर रहे जो इस स्पर्धा में ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

भारतीय जोड़ी ने 6 : 29 . 66 का समय निकालकर फाइनल बी में पांचवां स्थान हासिल किया जो पदक का दौर नहीं था । भारतीय जोड़ी कुल 11वें स्थान पर रही ।

आयरलैंड ने स्वर्ण, जर्मनी ने रजत और इटली ने कांस्य पदक जीता ।

अर्जुन और अरविंद बुधवार को पदक दौड़ से बाहर हो गए थे जब वे अपने दूसरे सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहे । उन्होंने 6 : 24 . 41 का समय निकाला था ।

दोनों सेमीफाइनल से शीर्ष तीन टीमें पदक दौर में पहुंची थी ।

इसके बावजूद अर्जुन और अरविंद ने ओलंपिक की नौकायन स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । अर्जुन ने बोअर और अरविंद ने स्ट्रोकर की भूमिका निभाई । दोनों शनिवार को हीट में पांचवें स्थान पर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!