लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक एथलेटिक्स में संक्रमित खिलाड़ी की जगह पिछले दौर में बाहर होने वाला सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी लेगा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाला ट्रैक एवं फील्ड का कोई एथलीट अगर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के कारण प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेने में विफल रहा तो उसकी जगह पिछले दौर में बाहर होने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को मौका मिलेगा।

तोक्यो खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए रविवार को ‘स्पोर्ट-स्पेसिफिक रेगुलेशन’ यानी खेल-विशिष्ट नियम (एसएसआर) जारी किये गये। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अंतरराष्ट्रीय महासंघों द्वारा तैयार किये गये इसके नियमों के मुताबिक कोविड-19 संक्रमण के कारण प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ एथलीटों को अयोग्य घोषित नहीं किया जाएगा और उन्हें डीएनएस (शुरुआत नहीं कर पाये) के रूप में चिन्हित किया जाएगा।

नियमों के मुताबिक, ‘‘ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं कई दिनों तक आयोजित की जाती हैं। अगर कोई एथलीट कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आता है और प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ होता है, तो प्रतियोगिता के पिछले दौर में बाहर होने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अगले दौर में उसकी जगह लेने का मौका मिलेगा। फाइनल में भी ऐसा ही होगा।’’

ये नियम हालांकि 10,000 मीटर दौड़, मैराथन दौड़ और पैदल चाल स्पर्धाओं में लागू नहीं होंगे क्योंकि इसकी एक ही स्पर्धा होती है। इस मामलों में दौड़ का आयोजन वैसे (कोविड-19 संक्रमित) एथलीट के बिना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन खेलों में कोविड-19 पॉजिटिव आने वाले खिलाड़ियों के परिणामों को न्यूनतम स्तर को मान्यता दी जाएगी।’’

एसएसआर आकस्मिक योजनाएं हैं जो एक कोविड-19 के मामले के पुष्टि होने के साथ ही सक्रिय हो जाएंगी ताकि सभी हितधारक इसे लागू करने के लिए तैयार रहे और ऐसे मामले दूसरे एथलीटों को प्रभावित न करें या प्रतियोगिता में देरी ना हो।’

भारत ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के लिए 26 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का चयन किया है।  एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 जुलाई से आठ अगस्त तक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!