लाइव न्यूज़ :

बल्लेबाजी में सुधार से आईपीएल पदार्पण सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली : भरत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:20 IST

Open in App

दुबई, नौ अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के नये स्टार खिलाड़ी कोना श्रीकर भरत ने कहा कि बल्लेबाजी के तरीके में सुधार करने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पदार्पण सत्र में प्रभाव डालने में मदद मिली।

भरत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाये। उन्होंने दबाव में धैर्य बनाये रखा और अवेश खान की मैच की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलायी।

पिछले दो तीन वर्षों में अपने बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव के बारे में बात करते हुए भरत ने कहा कि उन्हें इस दौरान महसूस हुआ कि वह प्रत्येक गेंद को सीमारेखा के पार नहीं करा सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी मजबूती और कमजोरी को जानने की कोशिश पर काम कर रहा था। जैसा कि आपने कहा, मैं 2018-19 (घरेलू सत्र) में प्रत्येक गेंद पर शॉट लगाने के इरादे से खेलता था लेकिन फिर मैंने अपनी पूरी रणनीति में सुधार किया। ’’

भरत ने कहा, ‘‘आप प्रत्येक गेंद पर चौका या छक्का नहीं लगा सकते, आपको समय लेना होता है, आपको कोण पर काम करना होता है, आपको प्रतिद्वंद्वी गेंदबाज पर काम करना होता है, आपको विकेटों के बीच दौड़ने पर काम करना होता है। ’’

उन्होंने शनिवार को आयोजित वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा, ‘‘इसी तरह कई विभिन्न पहलू हैं जिस पर मैं इस दौरान काम कर रहा था और बड़े मंच पर मुझे इसका फायदा मिला। ’’

भरत से पूछा गया कि आखिरी ओवर से पहले उनके और ग्लेन मैक्सवेल के बीच क्या बातचीत हुई थी तो उन्होंने बताया कि कैसे मैक्सवेल ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 32 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 रन की उपयोगी पारियां खेलने वाले भरत ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आखिरी ओवर में मैंने और मैक्सी ने बात की कि हम किन क्षेत्रों में शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गेंद को देखो और शॉट लगाओ। अंतिम तीन गेंदों में मैंने उनसे कहा कि क्या एक रन लेना है तो उन्होंने कहा कि तुम ही बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हो। इससे मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा।’’

भरत ने कहा कि वह आखिरी ओवर से पहले बहुत अधिक नहीं सोचना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई चीजों पर ध्यान देने के बजाय एक समय में एक गेंद पर ध्यान दे रहा था। मैंने चीजों को सरल बनाये रखा। हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की।’’

भरत आईपीएल के इस चरण में लगातार नंबर तीन पर खेलते रहे लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा कि बल्लेबाजी क्रम में किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी क्रम में खेलने के लिये तैयार हैं। इसके बारे में स्पष्ट तौर पर बताया गया है। हर कोई अपनी चुनौती के लिये तैयार है। मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की संवादहीनता है। जब आपको मौका दिया जाता है तो आप अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाना चाहते हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!