लाइव न्यूज़ :

ओलिंपिक में मुश्किल हालात में दिमाग को शांत रखना अहम : नवनीत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:31 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 जून भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नवनीत कौर का मानना ​​है कि उनकी टीम के पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का पूरा कौशल है लेकिन आगामी ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेना होगा और दिमाग को शांत रखना होगा।

भारत के लिए 79 मैच खेल चुकीं नवनीत ने कहा कि टीम को 23 जुलाई से शुरू हो रहे तोक्यो ओलंपिक के दौरान गल्तियों को कम करने की कोशिश करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने का कौशल और प्रतिभा है। मैदान पर हालांकि महत्वपूर्ण निर्णय लेना किसी भी टीम के लिए अहम होता है। इसलिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शांत रहना हमारे लिए बहुत जरूरी होगा।’’

इस 25 साल की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यहां तक ​​​​कि एक गलत पास से भी हमारी मुश्किलें बढ़ सकती है। इसलिए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी सोच स्पष्ट रखें और ओलंपिक के दौरान मैदान पर असहज गलतियां नहीं करें।’’

इस खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी खिलाड़ी को मैदान पर उसकी भूमिका स्पष्ट हों।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैच वाले दिन खिलाड़ियों में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। कोच और कप्तान यह सुनिश्चित करते रहे हैं। हर कोई अपनी भूमिकाओं के बारे में जानता है। खिलाड़ियों को यह पता रहता है कि वे अपनी योजनाओं को कैसे अंजाम दे सकते हैं ताकि हमें मैचों के दौरान मैदान पर अच्छा तालमेल बैठाने में मदद मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी क्षमताओं को लेकर बारे में बहुत आश्वस्त हैं और यह मैच के दिन अपनी योजनाओं को ठीक से मैदान पर उतारने के बारे में है। अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलते हैं तो निश्चित तौर पर हम तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!