लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में सत्र दर सत्र पर ध्यान देना महत्वपूर्ण : गिल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये बेहतर तैयारी नहीं कर सकती हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थिति​यों में सत्र दर सत्र खेलने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा।

गिल टीम के अन्य साथियों के साथ मुंबई में 14 दिन के पृथकवास पर हैं। पिछले साल आस्ट्रेलिया में पदार्पण करने के बाद सीनियर टीम के साथ यह उनका इंग्लैंड का पहला दौरा होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन अब वह इसकी भरपायी करने के लिये तैयार हैं। इस दौरे की शुरुआत 18 जून को न्यूजीलैंड के खि​लाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से होगी जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

गिल ने इंडिया टीवी से कहा, ''हमने आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। हम विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इस फाइनल के लिये बेहतर तैयारी नहीं कर सकते हैं। सलामी बल्लेबाज होने के नाते आपको केवल इंग्लैंड ही नहीं बल्कि विदेशों में सत्र दर सत्र खेलने में सक्षम होना चाहिए। ''

उन्होंने कहा, ''एक बार में एक सत्र पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। इंग्लैंड में जब भी बादल छाये होते हैं तब गेंद अधिक स्विंग करती है और जब धूप खिली होती है तो बल्लेबाजी करना आसान होता है। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इन परिस्थितियों का आकलन करना महत्वपूर्ण है। ''

कोविड काल में पृथकवास के बारे में गिल ने कहा, ''यह बेहद कड़ा है। आपको 14 दिन तक कमरे में रहना पड़ता है और आपके पास करने के लिये कुछ खास नहीं होता है। हमें हर दिन का कार्यक्रम सौंपा गया है और हम उसके अनुसार चलते हैं। हम स्वयं को फिल्में देखने में व्यस्त रखते हैं या कुछ समय आई पैड पर बिताते हैं लेकिन कुल मिलाकर यह बहुत कठिन है। ''

अब तक सात टेस्ट मैच खेलने वाले गिल 2019 से टीम के साथ है लेकिन उन्हें दिसंबर में मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पदार्पण का मौका मिला था।

टीम के साथ बिताये गये समय तथा कप्तान विराट कोहली और अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा से बातचीत के बारे में गिल ने कहा, ''विराट भाई जब भी मुझसे खेल के बारे में बात करते हैं तो बेपरवाह होकर खेलने के लिये कहते हैं। वह मानसिकता के बारे में काफी बात करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं।''

उन्होंने कहा, ''और जब मैं रोहित भाई के साथ बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो हम अमूमन इस पर बात करते हैं कि गेंदबाज कहां गेंद करेगा, परिस्थिति कैसी है और उस आधार पर कब जोखिम लेना चाहिए और कब नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!