लाइव न्यूज़ :

यदि आप छेत्री को मौका दोगे तो वह उसका फायदा उठाएगा : बांग्लादेशी कोच

By भाषा | Updated: June 8, 2021 14:25 IST

Open in App

दोहा, आठ जून बांग्लादेश के कोच जेमी डे ने कहा कि भारत के करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री को यदि आप गोल करने का मौका दोगे तो वह कभी नहीं चूकेंगे।

डे ने यह टिप्पणी छेत्री के दो गोल की मदद से भारत की बांग्लादेश के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियाई कप 2023 मैच में 2—0 से जीत के बाद की। छत्तीस वर्षीय छेत्री ने दूसरे हाफ में दोनों गोल किये जिससे भारत ने क्वालीफाईंग दौर में अपनी पहली जीत हासिल की।

गोल.कॉम के अनुसार डे ने कहा, ''मैच में लंबे समय तक हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास कुछ मौके थे। लेकिन यदि आप छेत्री को मौके देते हो तो वह गोल करेगा जैसा कि उसने आज किया। उसे अंतिम 20 मिनट में दो मौके मिले और उसने उन्हें भुनाया।''

इंग्लैंड के रहने वाले डे इस बात से निराश थे कि उनके खिलाड़ियों ने भारतीयों को आसानी से गेंद सौंपी। बांग्लादेश की ग्रुप ई में यह सात मैचों में पांचवीं हार है।

उन्होंने कहा, ''हमने 80 मिनट तक अच्छी चुनौती पेश की। हमारी रक्षापंक्ति को भेदना मुश्किल था। एक निराशा रही कि हमने गेंद पर अपना कब्जा आसानी से गंवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!