लाइव न्यूज़ :

विनेश ने अनुशासन तोड़ा तो निलंबन सही : महावीर फोगाट

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:41 IST

Open in App

भिवानी,11 अगस्त विनेश फोगाट को अस्थायी तौर पर निलंबित किये जाने पर उनके परिजनों ने बुधवार को यहां कहा कि यदि इस स्टार पहलवान ने तोक्यो ओलंपिक के दौरान वास्तव में अनुशासनहीनता दिखायी तो फिर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का फैसला सही है।

डब्ल्यूएफआई ने मंगलवार को बताया था कि उसने तोक्यो ओलंपिक खेलों में अभियान के दौरान अनुशासनहीनता के लिए विनेश को ‘अस्थाई रूप से निलंबित’ कर दिया है

विनेश के बचपन के कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर फोगाट ने कहा कि खेलों में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। महावीर विनेश के ताऊ भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विनेश ने खेल के दौरान दूसरी कंपनी की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे महासंघ ने अनुशासनहीनता माना है। यदि यह अनुशासनहीनता है तो उसका विनेश को सबक मिलना चाहिए। अब विनेश भी अपना पक्ष रखेगी।’’

तोक्यो खेलों के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुई विनेश को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसमें अनुशासनहीनता के तीन आरोप लगाए गए हैं। जवाब नहीं देने तक वह किसी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा पेश नहीं कर पाएगी और डब्ल्यूएफआई अंतिम फैसला करेगा।

महावीर ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘खेलों में कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करता है। मैंने भी अपने बच्चों को खेलों के दौरान अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी है। ’’

उन्होंने इसके साथ ही बताया कि तोक्यो ओलंपिक में दूसरे मुकाबले के दौरान विनेश का रक्तचाप नीचे चला गया था जिसके कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पायी।

विनेश के भाई हरविंदर ने कहा कि विनेश को निलंबित किये जाने की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मेरी विनेश से भी बात नहीं हुई है यदि महासंघ ने विनेश को नोटिस दिया है तो उसका जवाब देगी और विनेश भविष्य में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाकर देश के लिए पदक जीतेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!