लाइव न्यूज़ :

टर्न नहीं मिला तो योजना गेंदों की रफ्तार में बदलाव करने और ‘एंगल्स’ में गेंदबाजी करने की थी: जडेजा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:32 IST

Open in App

सिडनी, आठ जनवरी भारतीय आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चार विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन पर समेटने में मदद करने के बाद कहा कि पिच से कोई टर्न नहीं मिल रहा था तो योजना गेंदों की रफ्तार में बदलाव करने और ‘एंगल्स’ (कोण) में गेंदबाजी करने की थी।

जडेजा ने 18 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट चटकाये और साथ ही शतकवीर स्टीव स्मिथ को भी शानदार सीधे थ्रो से रन-आउट किया।

जडेजा ने दूसरे दिन की अपनी योजना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘विचार दबाव बनाने का था क्योंकि यह ऐसा विकेट नहीं था, जहां आपको प्रत्येक ओवर में मौका मिले। इस विकेट पर आप एक ही रफ्तार में सभी गेंदें नहीं फेंक सकते क्योंकि कोई टर्न नहीं मिल रहा था। आपको इन सभी को मिला जुलाकर ‘एंगल्स’ बनाने पड़े। ’’

पिछले कुछ समय से जडेजा बल्ले से भी अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट में 57 रन की अहम पारी खेली थी और इससे पहले सीमित ओवर की श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। जडेजा का ध्यान हमेशा हरफनमौला प्रदर्शन करने पर लगा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12-18 महीने से नहीं, बल्कि जबसे मैंने खेलना शुरू किया, तब से मेरी भूमिका यही रही है। जब भी मैं खेलता हूं, मैं खेल के दोनों विभागों में योगदान करने की कोशिश करता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और जब भी मुझे मौका दिया गया तो मैंने इसमें योगदान किया है। हां, भारत के बाहर, मेरे बल्लेबाजी प्रदर्शन को ज्यादा तवज्जो मिली। मैं ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा हूं, बस हर मिले मौके का फायदा उठाना चाहता हूं। ’’

जडेजा श्रृंखला में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने से गुरेज नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने से मैं और अधिक जिम्मेदारी से खेलता हूं और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के साथ खेलने से आप उससे बातचीत करके आत्मविश्वास हासिल करते हो कि हमें क्या करने की जरूरत और क्या नहीं। ’’

जडेजा ने कहा, ‘‘साथ ही आपको योजना बनाने और पारी संवारने का काफी समय मिल जाता है। शुरू में अगर मुझे शुरूआत मिल जाये तो मैं लय में खेलता हूं। अगर मैं बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलूंगा तो यह अच्छा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!