लाइव न्यूज़ :

फाइनलिस्ट के संक्रमित होने पर सेमीफाइनल में पराजित खिलाड़ी खेलेगा फाइनल : आईओसी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खेलों के लिये जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुसार तोक्यो ओलंपिक के दौरान यदि कोई पहलवान फाइनल से पहले कोविड-19 से संक्रमित हो जाता है तो सेमीफाइनल में हारने वाला खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में उतरेगा।

हालांकि इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि फाइनल से बाहर होने वाले खिलाड़ी का क्या होगा जिसने कम से कम अपने लिये रजत पदक पक्का कर दिया था।

कुश्ती प्रतियोगिता एक अगस्त से 18 भार वर्गों में होगी जिसमें फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको रोमन के छह – छह भार वर्ग शामिल हैं। भारत के सात पहलवान इसमें भाग लेंगे जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।

आईओसी ने कहा कि जो भी खिलाड़ी संक्रमित होने के कारण बाहर होगा उसे अयोग्य घोषित नहीं किया जाएगा बल्कि उसके आगे डीएनएस (भाग नहीं ले पाया) लिखा जाएगा।

टेनिस के लिये भी इसी तरह के नियम बनाये गये हैं जिसमें भारत की तरफ से केवल सानिया मिर्जा और अंकिता रैना महिला युगल में भाग ले रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!