लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंध पूरा कर लिया है तो डोपिंग के दोषी भी राष्ट्रीय खेल सम्मान के पात्र: खेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर खेल मंत्रालय ने डोपिंग के दागी खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का पात्र बनाया है, बशर्ते उन्होंने अपना प्रतिबंध पूरा कर लिया हो। इस फैसले से मुक्केबाज अमित पंघाल जैसे खिलाड़ियों को फायदा होगा जो 2012 में ‘असावधानी’ के कारण उल्लंघन के चलते राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश नहीं कर पाए।

इस साल के सम्मान के लिए जारी सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा है कि डोपिंग अपराध के लिए सजा पाने वाले खिलाड़ी निलंबन पूरा होने पर पात्र होंगे लेकिन इस समय के दौरान की उनकी उपलब्धियों पर पुरस्कार के लिए विचार नहीं किया जाएगा। खेल पुरस्कारों की अगले कुछ दिन में घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘(खिलाड़ी) सजा/निलंबन/प्रतिबंध का समय पूरा करने के बाद पुरस्कार के लिए नाम पर विचार किए जाने के पात्र होंगे। उपरोक्त निलंबन/सजा के दौरान की उपलब्धियों पर विचार नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी जिनके खिलाफ जांच लंबित है/चल रही है उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।’’

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र पुरुष मुक्केबाज एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पंघाल को दो बार अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया लेकिन डोप उल्लंघन के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। 2012 में ‘चिकन पॉक्स’ के उपचार के दौरान वह डोप उल्लंघन के दोषी पाए गए थे।

पच्चीस साल के इस ओलंपियन ने कहा था कि डोप उल्लंघन उनसे युवा स्तर पर अंजाने में हुआ था। पिछले साल उन्हें खेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

मंत्रालय ने इसी तरह डोपिंग के दागी कोच के लिए भी नियमों में राहत दी है लेकिन भारतीय खेलों में अपने खिलाड़ियों के डोपिंग उल्लंघन के लिए कोच को बामुश्किल सजा दी जाती है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा एकत्रित किए गए नमूने के आधार पर अगर कोई कोच विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वार प्रतिबंधित ड्रग्स/प्रतिबंधित पदार्थों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का दोषी पाया जाता है तो अपनी सजा पूरी करने के बाद वह द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!