लाइव न्यूज़ :

मौका मिला तो अगले तीन विश्व कप में विकेटकीपिंग करना चाहूंगा : केएल राहुल

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:08 IST

Open in App

सिडनी, 25 नवंबर भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान केएल राहुल ने बुधवार को कहा कि मौका मिलने पर वह अगले तीन विश्व कप में विकेटकीपिंग करना चाहेंगे हालांकि टीम प्रबंधन ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की ।

राहुल सीमित ओवरों में विशेषज्ञ विकेटकीपर ऋषभ पंत और संजू सैमसन की बजाय भारतीय टीम की पहली पसंद बन गए हैं ।अगले तीन साल में दो टी20 विश्व कप और एक दिवसीय विश्व कप होना है ।

राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘ मेरे विकेटकीपिंग करने से टीम संयोजन में मदद मिलती है और मुझे भी यह पसंद है । मौका मिलने पर मैं तीनों विश्व कप में विकेटकीपिंग करना चाहूंगा ।’’

यह पूछने पर कि क्या टीम प्रबंधन ने उनसे इस बारे में बात की है, उन्होंने कहा ,‘‘ मुझसे कुछ कहा नहीं गया है और हम एक टीम के रूप में इतनी आगे का नहीं सोच रहे हैं । विश्व कप अहम है लेकिन हर टीम और देश के लिये दीर्घकालिन रणनीति होती है ।’’

कर्नाटक के इस स्टायलिश बल्लेबाज ने कहा ,‘‘ मैं एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोचता हूं । अगर मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो हमारे पास अतिरिक्त गेंदबाज और बल्लेबाज को उतारने का मौका होगा ।’’

राहुल वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और टी20 में पारी का आगाज करते हैं । उन्होंने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी क्रम में उनका स्थान प्रारूप पर निर्भर करता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह इस पर निर्भर करता है कि टीम मुझसे क्या चाहती है और कौन सा टीम संयोजन बेहतर होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में मैने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का भी मजा लिया । टीम मुझे जो भी भूमिका देगी, मैं उसे निभाकर खुश हूं ।’’

क्या वह महेंद्र सिंह धोनी की तरह कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल की गेंदों पर विकेटकीपिंग कर सकेंगे, उन्होंने कहा ,‘‘ एम एस धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता । उन्होंने हमें रास्ता दिखाया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका कैसे निभाते हैं ।’’

उन्होने कहा ,‘‘ कुलदीप, युजी या जड्डू के साथ अच्छी दोस्ती है और कोई गलती होने पर मैं उन्हें फीडबैक दूंगा कि किस लैंग्थ से गेंदबाजी करनी है या कोई भी विकेटकीपर ऐसा ही करेगा ।’’

किंग्स इलेवन पंजाब के लिये कप्तानी, विकेटकीपिंग और पारी की शुरूआत करने से उन्हें अनुभव मिल गया कि दबाव का सामना कैसे करना है और यह अनुभव भारतीय टीम के लिये उपकप्तान के तौर पर उनके काम आयेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल में मुझे इसका अनुभव मिला । यह चुनौतीपूर्ण था लेकिन अब मुझे इसकी आदत हो गई है और इसमें मजा आ रहा है । उम्मीद है कि वह लय कायम रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!