लाइव न्यूज़ :

आईसीसी ‘महीने का खिलाड़ी’: पुरुषों में अश्विन, रूट और मायर्स के बीच मुकाबला

By भाषा | Updated: March 2, 2021 15:55 IST

Open in App

दुबई, दो मार्च अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रिवचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के नये बल्लेबाजी सनसनी कायल मायर्स फरवरी में शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ (महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' पुरस्कार के लिए नामित किए गए।

अश्विन ने इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले जिसमें चेन्नई में खेले गये दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाये थे। उन्होंने अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट में अपने विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया।

आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर अश्विन पुरूष वर्ग में फरवरी महीने के नामांकन के हकदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए इस महीने फिर से नामांकन की सूची में जगह बनाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए 3 टेस्ट मैचों में कुल 333 रन बनाए और 6 विकेट झटके है।’’

पिछले महीने भी नामांकन में जगह पाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के पहले मैच में 218 रन बनाये थे।

वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण करते हुए मायर्स ने दूसरी पारी में 210 रन बनाये जिससे उनकी टीम 395 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।

महिला वर्ग में, न्यूजीलैंड की ब्रुक हॉलिडे के साथ इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और नैट स्किवर को नामांकित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!