लाइव न्यूज़ :

घुटने में चोट के कारण इब्राहिमोविच यूरो 2020 से बाहर

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:13 IST

Open in App

मिलान, 15 मई (एपी) ज्लाटन इब्राहिमोविच घुटने की चोट के कारण आगामी यूरोपीय चैम्पियनशिप (यूरो) में भाग नहीं ले पायेंगे। यह जानकारी स्वीडन के फुटबॉल महासंघ शनिवार को दी।

एसी मिलान की जुवेंटस पर 3-0 की शानदार जीत के बाद इब्राहिमोविच को लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर आते देखा गया। स्वीडन के अग्रिम पंक्ति के इस खिलाड़ी के घुटने की जांच की गयी।

एसी मिलान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इब्राहिमोविच छह सप्ताह तक इलाज के कारण खेल से दूर रहेंगे। इसके तुरंत बाद स्वीडिश फुटबॉल महासंघ ने घोषणा की कि 39 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच से कहा था कि वह टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट नहीं हो सकेंगे।

महासंघ ने ट्वीट में बताया, ‘‘ आज ज्लाटन ने जेन एंडरसन को सूचित किया है कि उनकी चोट उन्हें यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं दे रही है। हमें उम्मीद है उन्हें फुटबॉल मैदान पर जल्द ही देखेंगे।’’

यूरो 2020 को पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। यह टूर्नामेंट आगामी 11 जून से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!