लाइव न्यूज़ :

मैं चाहती हूं कि ओलंपिक हो, लेकिन लोग इसके लिए सहज नहीं है तो चर्चा होनी चाहिये: ओसाका

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:19 IST

Open in App

रोम, नौ मई (एपी) जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर वह चाहती है कि तोक्यो ओलंपिक का आयोजन हो लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग इसके लिए सहज नहीं है तो इस पर चर्चा होनी चाहिये।

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी से रविवार को इटली ओपन के दौरान जब ओलंपिक आयोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से मैं चाहूंगी कि ओलंपिक का आयोजन हो, क्योंकि मैं एक खिलाड़ी हूं और यह कुछ ऐसा है जिसका पूरी जिंदगी इंतजार रहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले लगभग एक साल से हालांकि कई अहम चीजें चल रही है । मुझे लगता है कि बहुत सी अप्रत्याशित घटनाएं घटी हैं और अगर यह लोगों को खतरे में डाल रहा है और वे इसे लेकर बहुत असहज हो रहे तो निश्चित रूप से इस पर चर्चा होनी चाहिए।’’

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन पिछले साल जुलाई में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया था।

पिछले कुछ समय से जापान में यह वायरस एक बार फिर से फैलने लगा है लेकिन स्थानीय आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है खेलों का आयोजन पहले से तय 23 जुलाई से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!