लाइव न्यूज़ :

मैं चाहता हूं कि निशानेबाज सुरक्षित माहौल में अभ्यास करें : रीजीजू

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि उनका प्रयास ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके निशानेबाजों के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है और यही वजह है कि निशानेबाज कोरोना वायरस से प्रभावित भारत से जल्द ही क्रोएिशया रवाना हो जाएंगे जहां वे अभ्यास करने के अलावा प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे।

ओलंपिक में जगह बना चुके 15 भारतीय निशानेबाज 11 मई को चार्टर्ड विमान से क्रोएशिया के जगरेब रवाना होंगे जहां वे 20 मई से छह जून तक ओसिजेक में यूरोपीय चैंपियनिशप में भाग लेंगें। भारतीय टीम इसी शहर में 22 जून से तीन जुलाई के बीच होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में भी भाग लेगी।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘हमारा प्रयास है कि तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले हमारे खिलाड़ी सुरक्षित वातावरण में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास करें। इसलिए खेल मंत्रालय ने एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) के साथ मिलकर 13 सदस्यीय (15 सदस्यीय) निशानेबाजी दल के लिये 10 मई से क्रोएशिया में 78 दिन के अभ्यास की व्यवस्था करने का फैसला किया।’’

क्रोएशिया में अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम वहीं से ओलंपिक के लिये तोक्यो रवाना होगी। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!