लाइव न्यूज़ :

मैने लगभग सबकुछ रियो ओलंपिक से सीखा , कहा मीराबाई चानू से

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई विश्व रिकार्डधारी भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने कहा कि पांच साल पहले रियो ओलंपिक में मिली नाकामी से उन्होंने सबक ले लिया है और उन्हें तोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन का यकीन है ।

मीराबाई ने पिछले महीने कहा था कि 2016 रियो ओलंपिक में मिली नाकामी से वह पूरी तरह टूट गई थी और उन्हें मनोवैज्ञानिक से सलाह लेनी पड़ी ।

उन्होंने कहा कि पिछले ओलंपिक की तुलना में वह बेहतर भारोत्तोलक बनकर उभरी है ।

मीराबाई ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ मैने रियो ओलंपिक में भाग लेकर काफी कुछ सीखा । रियो में मैने बहुत कुछ सीखा । अपनी गलतियां और उन्हें कैसे सुधारना है । अभ्यास और प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन कैसे करना है ।’’

मीराबाई रियो ओलंपिक में महिलाओं के 48 किलोवर्ग में क्लीन और जर्क वर्ग में तीनों प्रयासों में वजन नहीं उठा सकी ।

उन्होंने उसके बाद विश्व चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता ।

उनकी प्रेरणा के बारे में पूछने पर उन्होंने भारतीय भारोत्तोलन की पहली सुपरस्टार कुंजारानी देवी का नाम लिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कुंजारानी मैडम से प्रेरणा लेती हूं । वह शीर्ष खिलाड़ी थी और मणिपुर से ही थी । मैं उनकी तरह बनना चाहता हूं । जब भी कोई शक या दबाव होता है तो मैं उनके वीडियो देख लेती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!