लाइव न्यूज़ :

मेरे पास कड़ी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का कौशल है: शाहरूख

By भाषा | Updated: April 17, 2021 12:47 IST

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल पंजाब किंग्स के शाहरूख खान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 'फिनिशर' की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है और इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि वह किसी भी तरह की परिस्थिति और किसी भी स्थान पर खेलने की क्षमता रखते हैं।

खान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को 36 गेंदों पर 47 रन बनाये जि​ससे पंजाब 100 रन की संख्या पार कर पाया।

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरी भूमिका निचले क्रम में फिनिशर की है लेकिन आप हर मैच में क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ रनों की उम्मीद नहीं कर सकते हो क्योंकि ऐसी भी परिस्थितियां आती हैं जब आपको जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत होती है।’’

खान ने कहा, ‘‘मुझे फिनिशर माना जाता है। मैं अच्छा बल्लेबाज हूं। मैं दो वर्षों से तमिलनाडु के लिये शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की योग्यता रखता हूं। ’’

इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलने से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में निकोलस पूरण, क्रिस गेल, डाविड मलान और केएल राहुल से कई चीजें सीखने को मिल रही है। इससे निश्चित तौर पर बल्लेबाजी में सुधार होगा। अभी लंबा रास्ता तय करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!