लाइव न्यूज़ :

पिछले पांच वर्षों से ओलंपिक स्वर्ण पदक की तैयारी में जुटी हूं: मनु भाकर

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक दावेदारों में शुमार शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने शुक्रवार को कहा कि वह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिये पिछले पांच वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं।

उन्नीस साल की भाकर ने हाल में सोशल मीडिया से तोक्यो ओलंपिक के समापन तक दूर रहने का फैसला किया जो 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं।

खेल मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में भाकर ने कहा, ‘‘ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिये मैं पिछले पांच वर्षों से सचमुच कड़ी मेहनत कर रही हूं और यह हमेशा मेरा सपना रहा है। ’’

शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर चुकी भाकर ने अपनी तैयारियों में मदद करने के लिये सरकार का शुक्रिया अदा किया।

आईएसएसएफ विश्व कप पदक विजेता ने कहा, ‘‘सरकार हमेशा ही मेरी निशानेबाजी के वर्षों में बहुत मददगार रही है। जब भी हमें किसी उपकरण की जरूरत होती या फिर पिस्टल चाहिए होती तो सरकार ने सब कुछ मुहैया कराया। ’’

भाकर इस समय क्रोएशिया में टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं, जहां से निशानेबाज सीधे तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

हाल में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप में भाकर ने सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। हालांकि वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सातवें स्थान पर रही थीं।

भाकर को ओलंपिक में तीन स्पर्धाओं के लिये चुना गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने क्रोएशिया के दौरे का इंतजाम किया क्योंकि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण शिविर लगाना संभव नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!