लाइव न्यूज़ :

मैंने कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया लेकिन दर्द निवारक दवाएं ले रहा था: निलंबित पहलवान सुमित मलिक

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:46 IST

Open in App

... अमनप्रीत सिंह ...

नयी दिल्ली, 15 जून निलंबित भारतीय पहलवान सुमित मलिक ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रतिबंधित शक्तिवर्धक पदार्थ उनके शरीर में कैसे पहुंचा लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि हाल के ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उन्होंने दर्द निवारक दवाएं ली थीं और मैट पर उतरने से पहले उन्होंने विश्व निकाय को इसके बारे में सूचित किया था।

राष्ट्रमंडल खेलों (2018) के स्वर्ण पदक विजेता मलिक को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ (5-मिथाइलहैक्सन-2एमाइन) के पाए जाने के बाद अंतरिम तौर पर निलंबित कर दिया है।

मलिक ने पिछले महीने बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान तोक्यो ओलंपिक के लिए 125 किग्रा वर्ग का कोटा हासिल किया था। उसी टूर्नामेंट के दौरान हालांकि अपने डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

मलिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मेरे घुटने में तेज दर्द हो रहा था और मैंने दर्द निवारक दवा मोबिजॉक्स और वोवेरन ली थी। मैंने इसके बारे में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अधिकारियों को सूचित कर दिया था। मैंने पहले भी वही दर्द निवारक दवाएँ ली हैं, मुझे नहीं पता कि मैं कैसे जांच में पॉजिटिव आया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ यूडब्ल्यूडब्ल्यू के लोगों ने मुझे यह भी बताया है कि पदार्थ की मात्रा एक प्रतिशत से भी कम है। यह महज 0.5 फीसदी है। उन्होंने मुझे बताया है कि तीन-चार दिनों में मुझे इस बारे में स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी।’’

मलिक से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इन दवाओं के सेवन के लिए किसी चिकित्सक से परामर्श लिया था तो उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, मैंने किसी से परामर्श नहीं लिया था। मैंने खुद ही इसका सेवन किया। मैंने इन दर्द निवारक दवाओं को पहले भी लिया है लेकिन कभी जांच में पॉजिटिव नहीं रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब वे मुझे बता रहे हैं कि उन्हें मेरे प्री-वर्कआउट नमूने में कुछ मिला है लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया है कि वह क्या है।’’

मलिक ने बी नमूने के जांच के लिए हामी भर दी है और इसके लिए उन्हें 1.15 लाख रूपये खर्च करने पड़े है। उन्हें उम्मीद है कि वह इससे पाक साफ होकर निकलेंगे।

रोहतक के इस 28 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ जो लोग इस मुद्दे से जुड़े हैं उन्होंने मुझे बताया कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं इससे से बाहर निकल आउंगा और ओलिंपिक में हिस्सा ले सकूंगा।’’

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की चिकित्सक उदिति गुप्ता ने बताया कि मलिक जिन दो दवाओं का नाम ले रहे है उसमें कोई ताकत बढ़ने वाली दवा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मोबिजॉक्स और वोवेरन में कोई शक्तिवर्धक पदार्थ नहीं है। उन्होंने कोई अन्य प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन किया होगा जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!