हैदराबाद का अजेय अभियान जारी, एटीकेएमबी को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: December 11, 2020 21:55 IST2020-12-11T21:55:03+5:302020-12-11T21:55:03+5:30

Hyderabad's unstoppable campaign continues, ATKMB held on to draw | हैदराबाद का अजेय अभियान जारी, एटीकेएमबी को ड्रॉ पर रोका

हैदराबाद का अजेय अभियान जारी, एटीकेएमबी को ड्रॉ पर रोका

मडगांव, 11 दिसम्बर जोआओ विक्टर के पेनल्टी पर किये गये गोल की मदद से हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शुक्रवार को यहां मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) को 1-1 से ड्रा पर रोककर अपना अजेय अभियान जारी रखा।

एटीकेएमबी की टीम को पांच मैचों में पहली बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। वहीं, हैदराबाद का चार मैचों में यह तीसरा ड्रा है और टीम छह अंकों के साथ तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच गयी है।

दोनों टीमें मध्यांतर तक गोलरहित बराबरी पर थी। मनवीर सिंह ने 54वें मिनट में एटीके मोहन बागान को बढ़त दिलायी लेकिन जोआओ विक्टर ने 65वें मिनट में बराबरी का गोल दागकर हैदराबाद को एक अंक दिलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hyderabad's unstoppable campaign continues, ATKMB held on to draw

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे