लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी ने स्पेन के डिफेंडर गोंजालेज से करार किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:43 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 जुलाई इंडियन सुपर लीग टीम हैदराबाद एफसी ने स्पेन के डिफेंडर युआन एंटोनियो गोंजालेज से एक साल का करार किया है। इस फुटबॉल क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘युआनन’ के नाम से मशहूर 34 साल का यह खिलाड़ी पांच साल बेंगलुरू एफसी की ओर से खेलने के बाद हैदराबाद एफसी से जुड़ेंगे।

युआनन ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कहा, ‘‘मैंने देखा कि आईएसएल के पिछले सत्र में टीम ने कितना मजबूत प्रदर्शन किया। मैंने मेनोलो (कोच मेनोलो मारक्वेज) और अन्य खिलाड़यों से टीम के बारे में बात की है और मुझे लगता है कि हमारे पास मजबूत टीम है जो प्ले आफ में जगह बना सकती है। ’’

युआनन ने अपने सीनियर करियर की शुरुआत स्पेन के डिपोर्टिवो ला कोरुना के साथ की और इसके बाद रीयाल मैड्रिड कासिला की ओर से खेले। वह 2011 में जर्मनी चले गए।

उन्होंने बुंदेसलीगा में 2012-13 सत्र फोर्टुना डसेलडोर्फ के साथ बिताया और इसके बाद हंगरी, अमेरिका और स्पेन में खेले। वह 2016 में भारत आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!