लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी ने बेंगलुरू एफसी से गोल रहित ड्रा खेला

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:33 IST

Open in App

मडगांव, 28 नवंबर हैदराबाद एफसी ने शनिवार को यहां फर्तोडा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बेंगलुरू एफसी से गोल रहित ड्रा खेलकर अंक बांटे।

यह हैदराबाद एफसी का लगातार दूसरा ड्रा है जिसके दो मुकाबलों में चार अंक हो गये हैं।

हालांकि यह बेंगलुरू एफसी के लिये निराशाजनक मुकाबला रहा जिसने अभी इस सत्र में जीत का स्वाद नहीं चखा है।

दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया लेकिन हैदराबाद के शानदार डिफेंस ने बेंगलुरू को निराश किया जिससे स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री, क्रिस्टियन ओपसेठ और उदांता सिंह आक्रामण करने में जूझते दिखे।

हैदराबाद की टीम पहले हाफ में बेहतर थी और 25वें मिनट में लुईस सास्त्रे की बदौलत उसने करीब बढ़त बना ही ली थी। लेकिन बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अरिडाने संताना के हेडर का शानदार बचाव किया।

दोनों टीमों ने गोल में दूर से लगातार कई प्रयास किये जिन्हें या तो रोक दिया गया या फिर ये निशाना चूक गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!