लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी ने तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:01 IST

Open in App

बेम्बोलिम, 16 जनवरी हैदराबाद एफसी ने अपने शानदार डिफेंस के दम पर शनिवार को यहां तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी एफसी को गोलरहित ड्रॉ पर रोक कर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में उसे लगातार पांचवीं जीत से महरूम कर दिया।

इस ड्रॉ के बाद भी मुंबई सिटी 11 मैचों में 26 अंक के साथ मजबूती से तालिका में शीर्ष पर विराजमान है। मुंबई का यह दूसरा ड्रॉ है और उसने अब तक आठ मैच जीते भी हैं।

हैदराबाद को 11 मैचों में चौथी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 16 अंक के साथ चौथे नंबर पर कायम है। मुंबई सिटी पिछले नौ मैचों से सभी मैचों में गोल कर रही थी, लेकिन हैदराबाद ने इस बार उसे ऐसा नहीं करने दिया।

हैदराबाद ने पूरे मैच के दौरान मुंबई की टीम को कड़ी टक्कर दी और अपनी शानदार रक्षापंक्ति की बदौलत वह इस मुकाबले में विपक्षी टीम को गोल करने से रोकने में सफल रही।

निर्धारित समय तक भी दोनों टीमों के बीच गोल नहीं होने के बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में प्रवेश गया और उन्हें अंक बांटने पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!