लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद बेंगलुरू को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:30 IST

Open in App

वास्को, 28 जनवरी हैदराबाद एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग के फुटबॉल मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बेंगलुरू एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

हैदराबाद एफसी की टीम 85वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद पांच मिनट के भीतर उसने दो गोल कर दिये और प्रतिद्वंद्वी टीम से अंक बांटे।

हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 19 अंक के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। उसका यह लगातार तीसरा ड्रॉ है। दूसरी ओर, इस सत्र का अपना छठा ड्रॉ खेलने वाली बेंगलुरू की टीम 15 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

पहला हाफ बेंगलुरू एफसी के नाम रहा जिसमें कप्तान सुनील छेत्री द्वारा नौवें मिनट में किए गए गोल की मदद से टीम ने बढ़त हासिल की और उसे इस हाफ के अंत तक बरकरार रखा। छेत्री ने यह गोल क्लीटन सिल्वा की फ्रीकिक पर हेडर के जरिए किया।

बेंगलुरू ने लियोन अगस्टीन के 61वें मिनट में किये गये गोल की मदद से 2-0 की बंढ़त बना ली।

हैदराबाद के कप्तान सांटाना ने दूसरे हाफ की शुरुआत में कई अच्छे प्रयास किए थे लेकिन वह नाकाम रहे थे। सांटाना को आखिरकार 86वें मिनट में सफलता मिली और वह अपनी टीम के लिए पहला गोल करने में सफल हुए।

पहला गोल होने के बाद हैदराबाद की टीम ऊर्जा से भर गई और 91वें मिनट में एक और गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। उसके लिए यह गोल फ्रांज सांदाजा ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!